Bihar

नीतीश कुमार से मिलने रात के अंधेरे में एक अणे मार्ग पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बंद कमरे में हुई बातचीत

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज रात के अंधेरे में अचानक सीएम आवास पहुंचे। जहां बंद कमरे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की। बता दें कि 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गयी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह बैठक आयोजित की गयी है। विपक्षी दलों की बैठक की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बैठक की तैयारियों का जायजा लेने सीएम आवास पहुंचे थे। उन्होंने बंद कमरे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की। बैठक की पूरी तैयारियों की जानकारी लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ली।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब थी। जिसके कारण उन्होंने चेन्नई में आयोजित एम. करूणानिधि के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। मंगलवार की देर शाम बिहार सरकार ने पत्र जारी किया था। इसमें कैबिनेट की बैठक को स्थगित करने की जानकारी दी गयी थी। बिहार सरकार के कैबिनेट विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि अपरिहार्य कारणों से 21 जून को दोपहर 12.30 बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

अंतिम समय में नीतीश वहां नहीं गये। उनके बदले डिप्टी तेजस्वी यादव और बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा चेन्नई जाकर कार्यक्रम में शामिल हुए। नीतीश कुमार ने उनके साथ अपना लिखित भाषण भेजा था। नीतीश ने तमिल भाषा में पत्र भेजा था, जिसे करूणानिधि जन्मशताब्दी समारोह में पढ़ा गया.

नीतीश के भाषण में 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी बैठक का भी जिक्र किया गया. उसमें कहा गया कि विपक्षी पार्टियों की बैठक काफी अहम है. अगर देश की ज्यादातर विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गयीं और मिल कर चुनाव लड़ीं तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर होना तय है. नीतीश ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने की सूचना लालू प्रसाद यादव को मिली तब वे बुधवार की देर शाम सीएम आवास उनसे मिलने के लिए पहुंचे गये। इस दौरान लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार की तबीयत की जानकारी ली। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। इस दौरान विपक्षी दलों की बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

4 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

6 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

7 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

15 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

18 घंटे ago