Samastipur

संभावित बाढ़ को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन की तैयारी शुरू, 37 हजार गर्भवती और धात्री महिलाओं की होगी मॉनिटरिंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने हर स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा। जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आईसीडीएस विभाग की ओर से अब तक 37 हजार गर्भवती व धात्री महिलाओं की पहचान की गई है। जिसकी हरस्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी। हालांकि सूची बनाने का का अब भी जारी है। जिससे लाभुकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

बाढ़ के दौरान प्रभावित इलाकों प्रसव सेवाओं के अलावा अन्य सेवाएं जैसे नियमित टीकाकरण, ओपीडी आदि को सुचारू रखा जाएगा। इसके लिए गर्भवती सूची तैयार की जा रही है। ताकि डिलीवरी किट्स और मैटरनिटी हब की व्यवस्था समय पर की जा सके। बाढ़ से पहले आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र के छह माह से छह साल तक के बच्चे, गर्भवती और धातृ महिलाओं के अलावा वैसी महिलाओं का सर्वे कराया गया है, जो तीन से चार माह के अंदर मां बनने वाली है।

जिला प्रोग्राम शाखा के निर्देश पर सेविका व सहायिका के सर्वे के आधार पोषण पोर्टल पर सूची अपलोड किया जाएगा। इस सूची को आपदा प्रबंधन को उपलब्ध कराई जाएगी। इन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का संकटग्रस्त समूह माना गया है। राहत शिविरों में संकटग्रस्त समूहों के रहने की अलग से व्यवस्था की जाएगी। बच्चों को दूध सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गर्भवती महिलाओं की जानकारी संबंधित स्वास्थ्य केन्द्रों को भी भेजी जाएगी। ताकि समय से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके।

संकटग्रस्त व्यक्ति समूहों की भी होगी पहचान :

इसके अलावा बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों और संकटग्रस्त व्यक्ति समूहों का भी पहचान करने का निर्देश विभाग द्वारा दिया गया है। इसके तहत अनुसूचित जाति और जनजाति, निराश्रित, दिव्यांग और बीमार व्यक्तियों की पहचान अलग से की जा रही है। आपदा एवं प्रबंधन विभाग के सचिव ने राहत शिविरों में स्वच्छ पेयजल, पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, मेडिकल कैंप, रोशनी, सफाई, नवजात शिशुओं के लिए टीकाकरण, प्रसव की व्यवस्था, मनोवैज्ञानिक परामर्श, सैनेटरी किट आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

बाइट :

बाढ़ के दौरान गर्भवती व धात्री महिलाओं को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। नियमित जांच सहित हर सुविधा मुहैया कराने को लेकर सूची तैयार की जा रही है।

-अलका आम्रपाली, डीपीओ आईसीडीएस

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

26 मिनट ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

8 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

8 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

9 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

17 घंटे ago