Bihar

बिहार: DM-SP कैंप लगा निबटायेंगे भूमि विवाद के मामले, पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को लेकर भी जानें तैयारी..

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार सरकार के गृह विभाग ने भू-समाधान पोर्टल पर दर्ज भूमि विवाद से जुड़े मामलों को चरणबद्ध तरीके से अगले चार महीने में निबटाने की कार्ययोजना तैयार की है. इसके तहत जून में विवादित जमीनों की मापी, जुलाई तक अतिक्रमण हटाओ अभियान और अगस्त तक डीएम-एसपी के विशेष कैंप लगा कर ऐसे मामले निबटाये जायेंगे. इसके साथ ही सितंबर माह तक राजस्व एवं अन्य न्यायालयों में लंबित मामलों के निबटारे को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जायेगा. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिये गये निर्णय के बाद गृह विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर संबंधित विभाग व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है.

पोर्टल पर दर्ज 21577 मामलों में 11746 मामले लंबित

गृह विभाग के मुताबिक भू-समाधान पोर्टल पर 23 मई तक 21577 मामले दर्ज हैं, जिनमें 9831 मामले निबटाये जा चुके हैं. शेष मामलों में 4181 का प्रारंभिक निष्पादन, 5282 मामले प्रक्रियाधीन और 481 मामले में मापी के लिए निर्धारित हैं. लंबित मामलों में 815 संवेदनशील, जबकि 73 अति संवेदनशील श्रेणी में आते हैं. इनके 27 मामलों में मापी की आवश्यकता है. पहले चरण में 30 दिनों में मापी पूरी होगी.

जुलाई तक सरकारी जमीन पर से हटा दिया जायेगा अतिक्रमण

इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के 556 मामले पोर्टल पर दर्ज हैं. संबंधित डीएम-एसपी जुलाई माह तक अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगे. इसके अलावा पोर्टल पर दर्ज 73 अतिसंवेदनशील मामलों में संबंधित जिलों के डीएम-एसपी पर अगस्त 2023 तक विवादित स्थल पर कैंप लगाकर इन मामलों के समाधान की जिम्मेदारी होगी.

विभाग के मुताबिक पोर्टल पर न्यायालय से संबंधित 445 मामले दर्ज हैं. इनमें 113 राजस्व न्यायालय एवं 28 लोक शिकायत निवारण न्यायालय में हैं. राजस्व न्यायालय में लंबित इन 113 मामलों के सितंबर-2023 तक निबटारे के राजस्व एवंभूमि सुधार विभाग द्वारा अपने अधीनस्थ न्यायालय एवंसंबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया जायेगा.

प्रमंडल स्तर पर आयुक्त करेंगे निगरानी

भू-समाधान पोर्टल पर दर्ज मामलों के जिला स्तर पर नियमित समीक्षा हेतु डीएम को सहयोग देने के लिए अपर समाहर्ता (राजस्व) को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. प्रमंडल स्तर प्रमंडलीय आयुक्त इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. विभाग के मुताबिक बिहार में हुए अपराध-हत्या के 58.74 प्रतिशत मामलों का संबंध भूमि विवाद से रहा है. इसलिए गृह विभाग ने एनआइसी के सहयोग से भूमि विवाद के मामलों के निबटारे के लिए भू-समाधान पोर्टल तैयार किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

23 मिनट ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

8 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

8 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

9 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

17 घंटे ago