Samastipur

थानाध्यक्ष से लगाई जान-माल के सुरक्षा की गुहार, राह चलते रास्ते में धमकी देते हैं बदमाश 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- मधुबनी जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतीपुर गांव निवासी मनोज कुमार साह के 32 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार ने समस्तीपुर नगर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सुमित ने समस्तीपुर नगर थाना अध्यक्ष को दिए गए आवेदन में बताया कि वह फिलहाल अपने ससुराल मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ गांव में रहता है। वह समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के ही एक मोबाइल दुकान में काम करता है। हर रोज वह अपने मालिक के बाइक से देर शाम काम समाप्त करने के बाद अपने ससुराल लौटता है।

बीते 2 हफ्ते पूर्व नगर थाना क्षेत्र के पेठिया गाछी निवासी राजेश कुमार लहेरी और भीम साह लहेरी द्वारा उसे धमकी दी जा रही है। सुमित ने बताया कि उसके भाई के द्वारा कथित लेन-देन की बात को लेकर दोनों आरोपी उसे अक्सर धमकी देते रहते हैं। जबकी इन सब में वह है भी नहीं। उसका अपने भाई से कोई रिश्ता भी नहीं है। दोनों में लंबे समय से कोई बातचीत भी नहीं है। इसको लेकर सुमित ने नगर थानाध्यक्ष को शपथ पत्र भी बनाकर दिया है। इसके बावजूद उसे लगातार धमकी दी जा रही है।

17 मई बुधवार की रात काम समाप्त करने के बाद जब वह घर लौट रहा था तो थानेश्वर स्थान मंदिर के निकट से अपाचे बाइक पर तीन अज्ञात युवकों के द्वारा गाली-गलौज करते हुए उसका पीछा किया गया। इस दौरान रुदौली चौक के निकट जा रही बारात की भीड़ का फायदा उठाकर सुमित किसी तरह बचते-बचाते अपने ससुराल पहुंचा। इसके बाद लगातार उसे धमकी दी जा रही है। इसको लेकर सुमित ने नगर थाना अध्यक्ष को आवेदन देते हुए खुद के सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

8 मिनट ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

9 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

23 घंटे ago