Samastipur

समस्तीपुर में पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबगामा गांव के एक गाछी में पैसों के लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार जख्मी कर दिया। गोली युवक की जांघ में लगी। उसे तत्काल इलाज के लिए पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जख्मी युवक की पहचान कल्याणपुर थाना के लक्षरामपुर गांव निवासी ललित ठाकुर का पुत्र विक्रम बताया गया है। परिजनों के अनुसार विक्रम मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के विशनपुर बखरी गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

जख्मी युवक ने बताया कि पूसा के धोबगामा के एक युवक ने उससे पूर्व में 17 हजार रुपये कर्ज लिया था। जिसमें मात्र तीन हजार रुपये लौटाया और बाकी पैसा देने में आनाकानी कर रहा था। उसकी भाभी को पूसा में एक काम था, जिससे वह भाभी को बाइक से पूसा लेकर जा रहा था। रास्ते में वह युवक से पैसा का तगादा करने उसके घर चला गया। जहां युवकों ने उसे पकड़ कर एक कमरे में बंद कर मारपीट करने लगा।

इस क्रम में उसको दिखाकर दो गोली चलायी। इसी क्रम में तिसरी गोली युवक के जांघ में मार दी। घटना के क्रम में उसकी भाभी घर के बाहर खड़ी थी। जो पुलिस को किसी तरह सूचना दी।

जिस पर पूसा थाने की पुलिस पहुंची और उसे कमरे से मुक्त कराया। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस दोनों से मामले में पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पूसा थाना अध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

2 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

7 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

7 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

8 घंटे ago