Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं का दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के सी.बी.एस.ई. के दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस परिणाम में होली मिशन हाई स्कूल बारहवीं कॉमर्स संकाय की छात्रा शाम्भवी दीक्षित ने 96% अंक प्राप्त कर टॉपर बनी। बताते चलें कि इस वर्ष होली मिशन हाई स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

इस विद्यालय की शाम्भवी दीक्षित 96% , अपूर्वा आनन्द 95%, कुमार उत्कर्ष 95%, अंजली भारती 94% , याना कुमारी 93% , शिक्षा साक्षी 92%, आयुष राज 92%, जाकिया शम्सी 90% व शिखा गुप्ता 90% लाकर टॉप टेन में अपना स्थान लाकर अपना व अपने माता-पिता, परिजन एवं विद्यालय का नाम जिला में रौशन किया है। इस विद्यालय से परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं में 90 से 100%, अंक प्राप्त करने वाले 25, 80 से 90% तक अंक प्राप्त करने वाले 43 एवं 70 से 79% अंक प्राप्त करने वाले 151 छात्र-छात्राओं ने अपनी शैक्षिक प्रतिभा का अद्भुत परिचय दिया है।

दसवीं की परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन :

वहीं दसवीं परीक्षा परिणाम में भी इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और योग्यता का परचम फहराया है। 2023 की दसवीं की परीक्षा परिणाम में कुल छात्र-छात्राओं में 53 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर जिला में होली मिशन हाई स्कूल के गौरव को बरकरार रख स्वयं के साथ अपने माता-पिता परिजन एवं जिला का नाम रौशन किया।

विद्यालय में सर्वाधिक अंक 98% प्राप्त कर अभिषेक कुमार विद्यालय टॉपर बने। इसके बाद क्रमशः उर्वी सिन्हा 97% द्वितीय, प्रतीक कर्ण 95% तृतीय, आदित्य कुमार 94.2% चतुर्थ, अकरम साहिन 94% पंचम, श्रवण कुमार 93.6% षष्ठम, प्रणव पीयूष 93.4% सप्तम, प्रिंस कुमार 93.4% अष्टम, विश्वजीत सिंह 93% नवम, प्राची रंजन 93% दशम स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल की है।

इनमें क्रमशः आदित्य अमन, सौरभ कुमार, गोविन्द कुमार, धर्मवीर शर्मा, अरीवा सुलताना, हिमांशु कुमार, अभिनव राय, रीतेश शर्मा, राजी, संजीव कुमार, अनिरुद्ध ऋषि, सबिहा खातून, अंकित कुमार, रिषभ राज, आदर्श कुमार वर्मा, रोशनी गुप्ता, आदिति कर्ण, भगवती शरण झा आदि के नाम उल्लेखनीय है। 80 से 90 % 115 छात्र-छात्राएं तथा 70 से 80% 83 छात्र-छात्राओं ने अंक हासिल किया है।

सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय की निदेशिका सह सचिव विभा देवी, प्रबन्ध निदेशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्राचार्य डाॅ. एस के अहमद एवं शिक्षाविद डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार ने विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं को सफलता पर मिठाई खिलाकर ढ़ेर सारी बधाइयों देकर खुशियां इजहार किया।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

13 घंटे ago