Samastipur

10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा में एडुकेटर्स के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्था एडुकेटर्स के बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 12वीं के साकेत सुमन को 94%, पवन को 90.4%,ब्रजेश को 90%, विजय को 89.2%, रश्मि को 89% को अंक प्राप्त हुआ। संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 2023 में 12वीं के cbse बोर्ड से कुल 17 बच्चे शामिल हुए थे जिसमें से 12 बच्चों को 85% से ज्यादा अंक आया है। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर बच्चों ने जेईई में शानदार प्रदर्शन किया है और आने वाले नीट के रिजल्ट भी काफी अच्छे होंगे।

वहीं 10वीं बोर्ड में सर्वाधिक अंक 95.6% के साथ रौशन कुमार प्रथम स्थान पर रहे। आयुष को 94.8%,आयुष्मान को 94.2%,अंशिका को 93.6%,मनोहर को 92%,सक्षम को 92%,रौनक को 91.4%, सहित कुल 14 बच्चे को 90% से अधिक और 20 बच्चे को 80% से अधिक अंक प्राप्त हुए।सफल बच्चों ने अपने रिजल्ट का श्रेय अपने माता पिता तथा पूरे एडुकेटर्स के टीम को दिया।

संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि एडुकेटर्स फाउंडेशन बैच में बोर्ड के साथ साथ कंपीटीशन के लिए बच्चों को तैयार किया जाता है। उसी का परिणाम है कि बच्चे बोर्ड के साथ ही आईआईटी और मेडिकल में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्री फाउंडेशन कोर्स (6th से 10th) में भी बोर्ड के साथ ही ओलंपियाड की तैयारी करवाई जाती है। उसी का परिणाम है कि बच्चे प्रत्येक वर्ष शानदार रिजल्ट दे रहे हैं।

इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक कुमार मन्नू, ई.प्रकाश वर्मा, आदित्य कुमार झा, प्रदीप प्रांजल, निलेश सिंह, शंभूनाथ सिंह, सुनील कुमार, वैभव मिश्रा, रौशन कुमार, शंकर मिश्रा, कुंजबिहारी झा, अंकित कुमार सहित एडुकेटर्स की पूरी टीम उपस्थित थी। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेक्षा प्रेषित की।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago