Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी के कारण इनके संचालन में परेशानी हो रही है। जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा के दौरान विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने यह मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि टेक्नीशियन के अभाव में वेंटिलेटरों का समुचित संचालन नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए विभाग से पांच टेक्नीशियन उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि वेंटिलेटरों का सुचारू रूप से संचालन हो सके।

विधायक ने बैठक में पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की गुणवत्ता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बनाए जा रहे कुछ पंचायत सरकार भवनों की गुणवत्ता में कमी सामने आई है। संबंधित विभाग को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने की जरूरत है। विधायक ने कहा कि बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान कई त्रुटियां सामने आई हैं। इन कमियों को दूर कर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और आम लोगों को सरकारी सुविधाओं का समुचित लाभ पहुंचाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने अधिकारियों को दिए कई दिशा-निर्देश, कहा- “जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करें अधिकारी” 

वीडियो : 

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

16 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

18 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

24 घंटे ago