तस्वीर : फाइल फोटो
समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना वैसे विद्यार्थियों के लिए जारी हुई है, जो स्नातक पंचम सेमेस्टर में उत्तीर्ण व प्रोन्नत हैं तथा स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, उनका सीबीसीएस कोर्स स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए संबंधित आईडी बनाने के बाद परीक्षा प्रपत्र व शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर ऑनलाईन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फार्म भराई के लिए अगले 2 सितंबर, 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ स्वीकार किए जाएंगे।
2 सितंबर के बाद यानि, 3 सितंबर 26 से 4 सितंबर तक सामान्य विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म ऑनलाइन स्वीकार होंगे। 5 सितंबर को फार्म में सुधार करने के लिए भी विश्वविद्यालय ने मौका विद्यार्थियों को दिया है। परीक्षा 8 सितंबर को विवि द्वारा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के बाद अगले दिन परीक्षा फार्म की प्रिंटेड प्रति निकाल कर सम्बंधित कॉलेज में जमा करना है। विद्यार्थियों द्वारा जमा कराए गए प्रिंटेड फार्म प्रतियों की समेकित सूची कॉलेजों से विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…