समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रिश्वत के मामले में गिरफ्तार DCLR के तीन बैंक खातों में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को कुल 10 लाख 27 हजार रुपये जमा मिले हैं। जांच के दौरान सामने आए तीनों बैंक खातों को निगरानी ने फ्रीज करा दिया है।निगरानी सूत्रों के अनुसार, एक खाते में 7.06 लाख, दूसरे में 2.31 लाख और तीसरे खाते में 90 हजार रुपये जमा पाए गए हैं।
इसके अलावा DCLR के पास ग्रामीण जमीन की खरीद से संबंधित दो दस्तावेज भी मिले हैं। इन दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन और मूल्यांकन कराया जा रहा है। इससे पहले ट्रैप की कार्रवाई के तत्काल बाद सरकारी आवास पर हुई छापेमारी में निगरानी टीम ने 13 लाख 82 हजार रुपये नगद बरामद किए थे। वहीं, रिश्वत के रूप में दो लाख रुपये नकद और करीब 37 हजार रुपये कीमत की नई वॉशिंग मशीन लेते हुए DCLR को पकड़ा गया था।
रिश्वत लेते समय की गई ट्रैप कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के हाथ के धोवन का नमूना भी निगरानी ने सुरक्षित किया है। गुलाबी रंग के इस द्रव्य को जब्त कर कोर्ट के आदेश के बाद विधि-विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजा जाएगा। वहां इसकी जांच कराई जाएगी। मामले में DCLR कंचन कुमारी झा और उनके घरेलू नौकर सुमित कुमार को घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया गया था। दोनों के विरुद्ध दर्ज मामले में अधिकतम सात वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। मामले के परिवादी मनोज कुमार भी सोमवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुख्यालय पटना पहुंचे और अब तक हुई कार्रवाई तथा मामले की जांच प्रक्रिया की जानकारी ली।
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…