Samastipur

समस्तीपुर में अधेड़ व्यक्ति ने 8 साल के मासूम के साथ किया दु’ष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा फिर पुलिस को सौंपा 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 8 साल की एक बच्ची से अधेड़ के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि बच्ची अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। वहीं गांव के ही एक अधेड़ पड़ोसी ने शुक्रवार दोपहर बच्ची को घर में अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

बताया गया है कि इस दौरान बच्ची के परिवार के लोगों के पहुंच जाने पर लोगों ने अधेड़ को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद सभी ने इसकी जानकारी 112 नंबर पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे मुफस्सिल थाने को सौंप दिया। बाद में मुफस्सिल पुलिस ने मामले को महिला थाने के हवाले किया है।

घटना को लेकर पीड़ित बच्ची के परिवार वालों ने महिला थाने में एक आवेदन भी दिया है, जिसमें गांव के ही परमेश्वर महतो को आरोपित किया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बच्ची घर में अकेली थी। ऐसे में अचानक जब परिवार के लोग घर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि परमेश्वर महतो बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा है। हल्ला होने पर आसपास के लोग भी जुट गये और लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन देते हुए पड़ोस के ही एक अधेड़ पर आरोप लगाया गया है। अधेड़ को हिरासत में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago