समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समूह बैंक से घर बनाने के लिए कर्ज लेकर बालू की खरीदारी करने बेटे के साथ बालू दुकान पर गई महिला के बेटे की बाइक की डिक्की बदमाशों ने 30 हजार रुपए उड़ा लिया। पीड़ित महिला मोहिउद्दीननगर थाने के विशनपुर बेरी गांव की शिवचंद्र महतो की पत्नी सीता देवी बताई गई है।
घटना को लेकर महिला ने थाने में आवेदन दिया है। घटना की सूचना के बाद इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। घटना का सीसीटीबी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें बालू दुकान के सामने एक टोपी पहना युवक बाइक की डिक्की तोड़ कर रुपए गायब करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि विशनपुर बेरी गांव की सीता देवी मंगलवार को समूब बैंक से लोन उठाकर अपने बेटे के बाइक से थाना चौक के पास घर बनाने के लिए बालू की खरीदारी करने के लिए गई थी। मां और बेटे ने बालू दुकान के सामने बाइक लगाकर बालू का रेट जानने के लिए अंदर गये। रेट पूछने के बाद पेमेंट करने के लिए बाइक के पास पहुंची तो उनकी बाइक की डिक्की टूटी हुई थी। वहीं पन्नी में रखा गया पैसा गायब हो गया था।
महिला की ओर से हो हल्ला किए जाने के बाद दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो बाइक की डिक्की तोड़ रुपए गायब करता हुआ बदमाश दिखा। इसके बाद महिला ने इस मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि महिला का आवेदन मिला है। सीसीटीबी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…