समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर-मुसरीघरारी पथ पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य का DM ने किया निरीक्षण, पेड़ों का जल्द ट्रांसलोकेशन करने का निर्देश 

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा मुसरीघरारी-समस्तीपुर आरसीडी सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस पथ में 122 पेड़ों का ट्रांसलोकेशन एवं 129 पेड़ों की ट्रिमिंग किया जाना है। बताते चलें कि इस पथ का डिवाइडर के दोनो तरफ 7-7 मीटर चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाना है।

जिला पदाधिकारी के द्वारा इस कार्य को 30 अप्रैल 2023 तक पूर्ण कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग समस्तीपुर को दिया गया। वहीं समस्तीपुर एसडीओ को इस कार्य की देख-रेख करने एवं कार्य का दैनिक प्रतिवेदन भेजने हेतु एक पर्यवेक्षीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।

new file page 0001 1

स्थल पर उपस्थित सहायक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया कि वे पेड़ो के ट्रांसलोकेशन एवं ट्रिमिंग संबंधी दैनिक प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। इस क्रम में निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं वाहनों के रूट को डायवर्ट करने तथा आवश्यकता अनुसार पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश एसडीएम को दिया गया।

IMG 20230324 WA0187 01

Samastipur Town Page Design 01

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनिया सूर्यकंठ का भी भ्रमण किया गया। इसी विद्यालय के बगल में स्थित तालाब का उन्नयन किया जाना है, इसका स्थल निरीक्षण जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया। इस तालाब के उड़ाही का कार्य कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल समस्तीपुर के द्वारा किया जाएगा।

वहीं जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा इस तालाब में पर्यटन के दृष्टिकोण से वोटिंग चलवाने का कार्य किया जाएगा। इसी जगह पर पार्क का निर्माण करते हुए इसे पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाना है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित डीपीओ मनरेगा को निर्देश दिया गया कि वे उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमिटी से इस तालाब को अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध करने हेतु विचार विमर्श करें।

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

दिलचस्प बात यह है कि मुसरीघरारी – समस्तीपुर पथ से ट्रांसलोकेशन किए जाने वाले पेड़ों को इसी तालाब के भिंडा पर लगाया जाना है। इस कार्य को सुनिश्चित कराने हेतु वन प्रमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर को निर्देशित किया गया। उपस्थित नगर आयुक्त, नगर निगम समस्तीपुर के द्वारा बताया गया कि इस तालाब के चारो तरफ टहलने वाले पथ एवं इसके किनारे सीमेंट के बेंच का निर्माण नगर निगम समस्तीपुर के द्वारा किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी के द्वारा इस तालाब की भूमि की नापी 01 मई तक कराने का निर्देश अंचल अधिकारी समस्तीपुर को दिया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी तालाब के चारों ओर चाहर दीवारी का निर्माण कराएंगे। नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया कि नगर निगम के द्वारा वहां बाद में शुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

IMG 20230109 WA0007

IMG 20230416 WA0006 01

Post 193 scaled

20201015 075150