Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने 8 बदमाशों को भारी मात्रा में हथियार के साथ दबोचा, लूट की घटना को किया विफल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर दूमदूमा पुल के पास पिकअप लूट की योजना बना रहे 8 बदमाशों को जिला SIT की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक कुख्यात अपराधी अंकित कुमार बताया गया है। बदमाशों के पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, 8 गोली के अलावा चार बाइक बरामद की गई है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मिली।

शनिवार तीसरे पहर संवाददाता सम्मेलन के दौरान SP विनय तिवारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कल्याणपुर के दूमदूमा पुल के पास बदमाश पिकअप लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर जिला पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो पुलिस टीम को देख बदमाश वहां से भागने लगे। भाग रहे बदमाशों को खदेड़ कर पुलिस टीम ने 8 लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में एक कुख्यात अंकित कुमार भी बताया गया है।

गोपालपुर पेट्रोल पंप लूट की घटना में भी शामिल थे बदमाश :

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश एक महीनें पूर्व हुए कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में पेट्रोल पंप लूट की घटना में भी शामिल थे। उक्त घटना में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले शिव शंकर नामक युवक ने लाइनर की भूमिका निभाई थी। शिव शंकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से कुछ राशि भी बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी होने से पिकअप लूट की घटना टल गई। गिरफ्तार बदमाश किसी ट्रांसपोर्ट की सामान के साथ पिकअप लूटने की साजिश रच रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

11 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

12 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

12 घंटे ago