Samastipur

अंगारघाट के डिहुली गांव में तीन घरों में लगी आग, 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/अंगारघाट :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहुली वार्ड संख्या-13 मोहल्ला में शनिवार की दोपहर हुई अगलगी कांड में 3 लोगों का घर जलकर राख हो गया। इस घटना में नगदी कपड़ा अनाज समेत करीब 5 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर अंगारघाट थाना से पहुंची दमकल टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना में गांव के रामदयाल पंडित, नीतीश कुमार, अजीत कुमार पंडित, मंटू कुमारी आदि का घर जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि रामदयाल पंडित प्रजापति समाज से आते हैं वह बर्तन से पाने के लिए दरवाजे पर ही भट्टी लगाए हुए थे। भठ्ठी से उठी चिंगारी से अचानक उनके घर में आग लग गई।

फिर देखते ही देखते उनके पड़ोसी नीतीश कुमार अजीत कुमार के घर में भी आग लग गई। हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में अंगारघाट थाना से पहुंची दमकल टीम में आग पर काबू पाया। उधर घटना की सूचना के बाद अंगारघाट थाने की पुलिस और उजियारपुर प्रखंड से राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

5 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

12 घंटे ago