Samastipur

समस्तीपुर में JDU कार्यकर्ताओं ने PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलने वाली राशि को केंद्र सरकार द्वारा बंद किए जाने के फैसले से नाराज जेडीयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को समस्तीपुर शहर के कर्पुरी प्रतिमा स्थल के सामने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इस मौके पर मौजूद जेडीयू नेताओ ने कहा कि केंद से मिलने वाले सहायता राशि से ही बिहार सरकार यहां के पिछड़ा अतिपिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान कर रही थी। लेकिन शुक्रवार को केंद्र सरकार ने इस मद में दिए जा रहे राशि के आबंटन को ही बंद कर दिया है।

केंद्र सरकार के इस निर्णय की वजह से इस वर्ग के गरीब तबके के लाखों छात्रों की पढ़ाई बीच मे ही बाधित होने का संकट पैदा हो गया है। जेडीयू ने केंद्र सरकार के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। इन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को अपने फैसले को वापस लेते हुए फिर से राशि मुहैया करनी चाहिए। मौके पर काफी संख्या में जेडीयू नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

1 घंटा ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

2 घंटे ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

6 घंटे ago