Samastipur

अगलगी की घटना में झुलस कर 3 माह के बच्चे की मौ’त, कई एकड़ में लगी गेहूं की फसल भी जलकर राख

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में आग का तांडव देखने को मिला है। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई आगजनी की घटना में जहां डेढ़ एकड़ में लगी फसल जलकर खाक हो गई, वहीं आग में झुलस कर 3 माह के एक बच्चे की भी जलकर मौत हो गई। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदीवा गांव की है जहां डेढ़ एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

वहीं दूसरी घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र के फूलहट्टा गांव में देखने को मिली, जहां बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग लगने के कारण 5 घर जलकर राख हो गए। वहीं एक घर में सो रहे 3 माह के बच्चे की भी झुलस कर मौत हो गई। अगलगी की इस घटना में घर में रखे लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गए। आग की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

4 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

5 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

8 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

10 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

20 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

1 दिन ago