Samastipur

बड़ी खबर: स्वर्ण व्यवसायी से 4 लाख रुपए के जेवर की लूट, छानबीन में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/अंगारघाट :- अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल चौर में एक स्वर्ण व्यवसाई से बदमाशों ने 4 लाख रुपए के जेवर लूट लिया। घटना को बदमाशों ने सुपौल गांव स्थित गाछी के समीप सड़क पर अंजाम दिया। बताया गया है कि पीड़ित स्वर्ण व्यवसाई लालबाबू मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लख्खी चौक स्थित अपनी ज्वेलर्स दुकान को बंद कर रेवाड़ी अपने घर लौट रहे थे।

तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गाछी के पास हथियार के बल पर रोक डिक्की में रखे जेवरात का बैग लूट फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। आसपास सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्वर्ण व्यवसाई के बाइक की डिक्की में रखे सोना और चांदी के जेवर को लूट सभी बदमाश आराम से फरार हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

11 घंटे ago