Bihar

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता जा रहा है. इस बीच ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर धमाके के बाद से तीन भारतीय लापता हैं. इनमें एक बिहार के बेतिया के रहने वाले आशीष कुमार हैं. आशीष कुमार मर्चेंट नेवी में बतौर कप्तान के पद पर थे. उनका अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है.परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है. परिवार वाले सरकार से विनती कर रहे हैं कि जिस तरह से हमारा बेटा गया था, उसी तरह उसे वापस लाया जाए.

इसी साल ज्वाइन की थी नेवी 

लापता आशीष के भाई आकाश ने बताया कि भैया ने 20 जनवरी 2026 मर्चेंट नेवी ज्वाइन किया था. सबसे पहली जॉइनिंग उनकी दुबई में हुई थी. 22 फरवरी को उन्होंने ओमान जाने वाली स्काई-लाइटबोट ज्वाइन किया था जिसका IMO नंबर-9330020 था इसी बोट पर मेरे बड़े भाई आशीष बतौर कप्तान तैनात थे. इसी ऑयल टैंकर पर ईरान की मिसाइल ने हमला किया था.

आशीष का पूरा परिवार सरकार से हाथ जोड़कर विनती कर रहा है कि जिस हाल में उनका बेटा-भाई गया था उसे उसी हालत में वापस भारत लाया जाए. आशीष के भाई ने बताया कि उन्हें रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम जानकारी मिली कि ओमान में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है. उन्होंने उसके बाद एंबेसी से संपर्क किया जहां से उन्हें जनकारी मिली कि जिस तेल टैंकर पर हमला हुआ है उसी जहाज पर उनके बड़े भाई आशीष भी मौजूद थे. उन्होंने बताया की उस जहाज पर कुल 20 लोग सवार थे जिसमें से 17 लोगों का पता चल गया हैं, लेकिन अभी तक तीन लोग लापता हैं जिसमें मेरे बड़े भाई आशीष कुमार भी हैं.

आशीष कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई हैं. पिता अशोक कुमार पेशे से वकील हैं. मां सुनीता देवी ग्रहणी हैं. पत्नी अंशु कुमारी का रो- रोकर बुरा हाल है. आशीष का एक 5 वर्षीय बेटा दक्ष है जो अपने पापा का इंतजार कर रहा है. पूरा परिवार पूरी तरह से टूट गया है.

बेतिया बीजेपी सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने बताया कि कल दोपहर में पता चला कि बेतिया के कैप्टन आशिष कुमार भी उस ऑयल टैंकर में थे जिसे ईरान की मिसाइल ने हमला किया था. कल से ओमान एवं माननीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से लगातार संपर्क में हूं. उस ऑयल टैंकर में अभी भी आग लगी हुई है और इसलिए भीतर जाना संभव नहीं हो पा रहा है.भारत सरकार लगातार सभी स्थितियों पर नजर बनाए हुए है.सभी देशों में हमारे दूतावास चौबीसों घंटे भारतीयों की सुरक्षा एवं उनमें से जो स्वदेश वापस आना चाहें उनकी व्यवस्था करने के लिए तत्पर हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago