Bihar

बिहार: बिना हेलमेट बाइक चला रहा युवक भागा तो पुलिस ने गोली मारी, ASI की उतरी वर्दी; थानेदार भी लाइन हाजिर

बिहार के जहानाबाद में बिना हेलमेट बाइक चला रहा युवक (23) पुलिस चेकिंग देखकर भागा तो ASI ने उसका पीछा किया और गोली मार दी। घटना मंगलवार की है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गोली मारने वाले ASI मुमताज अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके ऊपर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

SP दीपक रंजन ने चेकिंग कर रही पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया है। इस टीम में ओपी अध्यक्ष, ASI भीम कुमार, सिपाही विनय कुमार और सिपाही कुमार महेश शामिल हैं।

गांव के पास चेकिंग चल रही थी, युवक पुलिस देखते ही भागने लगा

युवक का नाम सुधीर है। वह नालंदा जिले के कोरथु गांव का रहने वाला है। पिता रवींद्र यादव ने बताया कि वह BA-पार्ट टू का छात्र है और पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी। वो इकलौता बेटा है। उसकी तीन बहन हैं। गोली मारने वाले ASI का नाम मुमताज अहमद है। हालांकि पिता ने पहले गोली मारने का आरोप थानेदार चंद्रहास कुमार पर लगाया था।

पिता ने कहा- चंद्रहास कुमार अनंतपुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उनका सुधीर वहां से बाइक लेकर गुजरा। हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रहने के कारण वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। सुधीर को भागते देख पुलिस ने उसका पीछा किया और जब वह नहीं रुका तो पुलिस ने गोली मार दी। गोली सीने में लगी और चीरते हुए रीढ़ की हड्‌डी में फंस गई।

2 KM दूर तक बाइक चलाकर गया

गोली लगने के बाद सुधीर भी नहीं रुका। वह बाइक चलाकर करीब 2 किलोमीटर दूर तक चला गया। अपने गांव के पास गिर गया। लोगों ने देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर रजनीश के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर है। गोली निकाल दी गई है। युवक के लिए 72 घंटे क्रिटिकल हैं।

इधर, जहानाबाद SP दीपक रंजन ने बताया कि इस मामले में जांच के लिए टीम बनाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

11 घंटे ago