समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जिले को मिले BPSC से 12 नए हेडमास्टर, दूसरी लिस्ट भी जल्द निकलेगी

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले को बीपीएससी से 12 नए नियमित हेडमास्टर मिले हैं। नव चयनित इन हेडमास्टरों को जिले के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थापित कराई जाएगी। इन सभी का नाम डीईओ कार्यालय को भेजा गया है। इससे पहले ये सभी हेडमास्टरों ने दरभंगा क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में अपना योगदान दिया था। बीपीएससी से नव चयनित व अनुशंसित हेडमास्टरों की दूसरी लिस्ट भी जल्द जिले को मिलने वाली है।

जिन स्कूलों में उक्त हेडमास्टरों की पोस्टिंग की जा रही हैं उन स्कूलों में लंबे समय से नियमित हेडमास्टर नहीं थे। इसके कारण वहां पठन पाठन की सही से संचालन नहीं हो पा रहा है। वहां के वरीय शिक्षक स्कूल को देख रहे थे। जिले के कई सरकारी मिड्ल स्कूलों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उत्क्रमित किया गया है।

holi page 0001 1

1 840x760 1

IMG 20230109 WA0007

IMG 20221203 WA0074 01

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

IMG 20230301 WA0084 01

Post 193 scaled

20201015 075150