समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

होली को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने जेल में दो घंटे तक चलाया सर्च अभियान, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- होली को देखते हुए रविवार को मंडल कारा में सुबह सदर एसडीओ आरके दिवाकर व एसडीपीओ मो. सेहबान हबीब फखरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। सुबह-सुबह हुई इस छापेमारी के कारण बंदियों के बीच हड़कंप मच गया।

सर्च अभियान के दौरान मंडल कारा में महिला बैरक के अलावा वार्डों में तलाशी ली गई। किचन में बर्तन व अनाज को हटाकर चेक किया गया। इस अभियान में 200 के करीब पुलिस कर्मी के साथ ही मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार , मुफ्फसिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, महिला थाना अध्यक्ष पुष्पलता आदि शामिल हुईं।

new file page 0001 1

1 840x760 1

IMG 20230109 WA0007

IMG 20221203 WA0074 01

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

IMG 20230217 WA0086

Post 193 scaled

20201015 075150