समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSWeather

समस्तीपुर: दोपहर में 30 डिग्री पर पहुंचा पारा, लोगों को होने लगा गर्मी का एहसास

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में वर्तमान में सुबह के समय 100 फीसदी आर्द्रता रह रही है। इसके बावजूद बीते चार दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहते हुए 29 डिग्री व उससे अधिक रह रहा है। वैज्ञानिक इसे गर्मी बढ़ने का संकेत बता रहे हैं।

इस बीच पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विवि पूसा के जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र की ओर से सोमवार को जारी मौसम के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री रहकर 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 100 फीसदी रही। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहकर 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150