यूपीएससी द्वारा कराई जाने वाली परीक्षा को देश की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा माना जाता है. जिसे क्वालीफाई करने के लिए लाखों छात्र हर साल जी तोड़ मेहनत करने में जुटे रहते हैं. घर बार छोड़कर उन शहरों में जमावड़ा लगाते हैं जहां ऐसे एग्जाम्स के लिए खास तैयारी कराई जाती है. कोई बेहतर टीचर तो कोई शानदार कोचिंग में दाखिला लेकर दिन रात पढ़ाई करता है और अपनी मेहनत के बलबूते सिविल सेवक बनने का सपना देखता है.
लेकिन दिन रात की पढ़ाई, समय का संयोजन, प्रतिभा, और गाइडेंस के बावजूद बहुत से छात्र देश की सर्वोच्च सेवा का हिस्सा बनने से चूक जाते हैं. लेकिन कुछ खुशकिस्मत होते हैं जिनकी मेहनत को फल मिल जाता है और उन्हें मौका मिलता है देश की सेवा करने का.
ऐसे ही लोगों में से एक हैं आईएएस अवनीश शरण, जिन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर यूपीएससी के इंटरव्यू का कॉल लेटर साझा किया. जो उन्हें 14 साल पहले मिला था. 2009 के कॉल लेटर को देखते ही लोगों ने कहा यादगार और प्रेरणादायी पल. तस्वीर को 4.64 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. अवनीश शरण समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय क्षेत्र के रहने वाले है.
अवनीश शरण अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर कुछ न कुछ ऐसा साझा करते हैं जो लोगों के हित और उन्हें प्रेरणा देने लायक होता है. यही वजह है कि उनकी अच्छे खासे फॉलोवर से जो उनसे बहुत कुछ सीखकर आगे बढ़ना चाहते हैं. कृपया 14 साल पुरानी यूपीएससी इंटरव्यू कॉल लेटर की तस्वीर को लोग प्रेरणा के तौर पर ले रहे हैं तो वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि ‘सर तो Nostalgia हो गए’.
साझा की गई तस्वीर के मुताबिक, अधिकारी को सिविल सेवा के इंटरव्यू का कॉल लेटर 14 साल पहले यानि 13 अप्रैल 2009 को मिला था. ये कॉल लेटर सिर्फ न जाने कितने ही लोगों के जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है. न जाने कितने ही लड़के-लड़कियां हैं जो अपना घर परिवार छोड़ उनसे दूर रहकर दिन रात पढ़ाई करते हैं. कड़ी मेहनत कर देश की सेवा का सपना देखते हैं. सभी IAS, IPS, IRS और भी कई पदों पर चयनित होकर ना सिर्फ नाम रोशन करना चाहते हैं. बल्कि बहुत से छात्र ऐसे होते हैं जो परिवार की किस्मत भी बदलना चाहते है. मगर इस सबसे कठिन परीक्षा में सफलता कुछ के ही नसीब में होती है. जिनमें से एक रहे हैं IAS अवनीश शरण. जिन्हें सिविल सर्विस क्रैक करने के बाद छत्तीसगढ़ कैडर से अपनी सेवाएं देने का मौका मिला.
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…