Bihar

तेजस्वी ने कर दिया ऐलान, मोइनुल हक स्टेडियम में जल्द होगा इंटरनेशनल मैच

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में गुरुवार को नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथेलिटिक्स मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि अब जल्द ही मोइनुल हक स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच लोग देखेंगे। बिहार सरकार मोइनुल हक स्टेडियम का नया निर्माण कराने जा रही है।

तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार मोइनुल हक स्टेडियम को इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने जा रही है। अब जल्द ही हमलोग वहां इंटरनेशनल मैच देख सकेंगे। पुराने दिनों को याद करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब हम छोटे थे तब केनिया और जिम्बाबे के बीच मोइनुल हक स्टेडियम में हुए मैच को देखे थे। इस मैच के बाद आज तक कोई इंटरनेशनल मैच मोइनुल हक स्टेडियम में नहीं हुआ। पटना में इस इंटरनेशनल स्टेडियम बनने के बाद लोग अपने चेहेते खिलाड़ियों को मोइनुल हक स्टेडियम में खेलते हुए देख सकेंगे। हमारी यही कोशिश होगी।

वहीं इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी ऐलान किया कि जल्द ही मोइनुल हक स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच होगा। बता दें कि अभी स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें याद है कि मोइनुल हक स्टेडियम में एक बार इंटरनेशल मैच हुआ था जिसके बाद किसी तरह का आयोजन नहीं हुआ है लेकिन अब मोइनुल हक स्टेडियम में जल्द ही इंटरनेशल मैच का आयोजन होगा।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम भी खिलाड़ी रह चुके हैं। सभी खिलाड़ी एक ही थाली में खाते है क्या अमीर क्या गरीब ना धर्म का बंधन होता है ना जाति का दीवार होता है। सब चीजों को भुलाकर खिलाड़ी खेलते हैं और राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अभी महागठबंधन की सरकार है। खिलाड़ियों के लिए सीएम नीतीश गंभीर हैं। नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर बिहार का नाम रोशन हो यही सरकार चाहती है। तेजस्वी ने कहा कि आज के दौर में बच्चे मोबाइल और गैजेट में लगे रहते हैं खेलकूद में उनका रुझान खत्म होता जा रहा है। जिसके कारण बच्चों का शारीरिक विकास ठीक से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बच्चों से खेलकूद पर भी ध्यान देने की बात कही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago