समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने गुलाब का फूल देते हुए कहा- आप बड़े अच्छे हैं; CM ने गाल थपथपाते हुए कहा- मन लगाकर पढ़ाे तो अफसर बनोगे

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा। स्थान- जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर भगवानपुर देसुआ गांव स्थित कालीमंदिर के निकट आंगनबाड़ी केंद्र परिसर। विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर प्रवेश करते हैं। केंद्र के छोटे- छोटे बच्चे मुख्यमंत्री को लाल गुलाब देते हुए कहते हैं आप बड़े अच्छे हैं। जिस पर सीएम ने बच्चों का गाल थपथपाते हुए कहते हैं मन लगाकर पढ़ाे तो अफसर बनोगे। सीएम ने केंद्र परिसर में बच्चों द्वारा बाल विवाह से मुक्ति को लेकर बनाई गई रंगोली को देख कर काफी खुश हुए। वहीं उन्होंने केंद्र में पकी व्यंजन का भी जायजा लिया। केंद्र की सेविका व सहायिका को बच्चों पर विशेष नजर बनाए रखने की हिदायत दी।

new file page 0001 1

वहीं समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर फ्लाईओवर ब्रिज नहीं बनने के कारण जाम की समस्या है तो रेलवे से बात कर सरकार खुद फ्लाई ओवर बनाएगी। यह सिर्फ समस्तीपुर के लिए नहीं है ओवर ऑल बिहार में जहां भी इस तरह की समस्या है तो वहां सरकार खुद फ्लाई ओवर का निर्माण कराएगी। मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि समीक्षा बैठक में जिले के सभी विधायक व सांसद थे। योजनाओं पर चर्चा की गई है। जहां-जहां समस्या है, वहां स्पॉट पर अधिकारियों को जाकर समस्याओं के समाधान कराने को कहा गया है। विकास योजनाओं की समीक्षा ही समाधान यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

IMG 20230214 WA0105 01

इससे पूर्व कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसमें डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा सभी योजनाओं के संबंध में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया। इसके बाद उपस्थित जिले के विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र के समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। बैठक में राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर, राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधायक वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिंह, रणविजय साहू, अजय कुमार, अशोक कुमार, अख्तरुल इस्लाम शाहीन उपस्थित थे।

1 840x760 1

भगवानपुर देसुआ में स्ट्राबेरी और ओल की खेती देखने पहुंचे मुख्यमंत्री :

अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत उजियारपुर मुरियारो, सैदपुर जाहिद गांव के दो लाभुकों को डेढ़ लाख की राशि का चेक सीएम ने दिया। इनमें मुरियारो गांव निवासी मटरू पासवान की पत्नी प्रमिला देवी को 1 लाख रुपए का चेक दिया गया। जबकि सैदपुर के श्रवण महतो की पत्नी पूजा देवी को 50 हजार रुपए का चेक दिया। वहीं इसके अलावा उन्होंने जीविका समूह को भी प्रोत्साहन राशि के रूप में चेक दिया। भगवानपुर देसुआ के किसानों द्वारा किए गए स्ट्राबेरी के अलावा ओल की खेती भी देखने मुख्यमंत्री पहुंचे। सीएम ने किसानों से खेती के बारे में जानकारी ली। कृषि विभाग के अधिकारियों को इस तरह की खेती को बढ़ावा देने की बात कही।

IMG 20230109 WA0007

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने गुलाब का फूल देते हुए कहा- आप बड़े अच्छे हैं…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा। स्थान- जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर भगवानपुर देसुआ गांव स्थित कालीमंदिर के निकट आंगनबाड़ी केंद्र परिसर। विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर प्रवेश करते हैं। केंद्र के छोटे- छोटे बच्चे मुख्यमंत्री को लाल गुलाब देते हुए कहते हैं आप बड़े अच्छे हैं। जिस पर सीएम ने बच्चों का गाल थपथपाते हुए कहते हैं मन लगाकर पढ़ाे तो अफसर बनोगे। सीएम ने केंद्र परिसर में बच्चों द्वारा बाल विवाह से मुक्ति को लेकर बनाई गई रंगोली को देख कर काफी खुश हुए। वहीं उन्होंने केंद्र में पकी व्यंजन का भी जायजा लिया। केंद्र की सेविका व सहायिका को बच्चों पर विशेष नजर बनाए रखने की हिदायत दी।

IMG 20230214 WA0112 01

मौके पर सीएम को लोगों ने एक पेंटिंग भी भेंट की। विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों का एक-एक कर जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, जीविका दीदी आदि के स्टॉलों पर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, आलोक कुमार मेहता भी उनके साथ थे। आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुख्यमंत्री ने रिमोट के जरिये 332 करोड़ की 221 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इसमें श्मशान घाट में पक्का शेड, जल जीवन हरियाली के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण मुख्य रूप से बताया गया है। वहीं उन्होंने देसुआ गांव को सीएम ने 40 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया है‌। बताया गया है कि सीएम ने 148 योजनाओं उद्घाटन व 73 योजनाओं का शिलान्यास किया।

IMG 20221203 WA0074 01

20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled

IMG 20230202 WA0154

Post 193 scaled

20201015 075150