शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सब्जी लदे पिकअप को रोककर व्यापारी से लूटपाट, एक बदमाश गिरफ्तार वहीं दूसरा बदमाश रुपये लेकर फरार

IMG 20261121 WA0050

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात लूट की वारदात को अंजाम दिया। गंगापुर-समस्तीपुर सड़क पर तेलिया पोखर के समीप बाइक सवार दो युवकों ने सब्जी व्यापारी को निशाना बनाते हुए मारपीट की और 17 हजार रुपये लूट लिये। हालांकि, शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों की तत्परता से एक आरोपित पकड़ा गया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा।

घटना गुरुवार देर रात की है। निकसपुर गांव निवासी नवीन कुमार पिकअप पर सब्जी लादकर समस्तीपुर बाजार समिति जा रहे थे। तेलिया पोखर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा दी। इसके बाद व्यापारी के साथ मारपीट कर रुपये छीन लिये। घटना के बाद व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों को आते देख दोनों भागने लगे। इस दौरान एक युवक लूट की रकम लेकर बाइक से निकल गया, जबकि दूसरे को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया।

IMG 20261105 WA0012

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पकड़े गये आरोपित की पहचान गंगापुर गांव निवासी महादेव राम के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। मुसरीघरारी थाना के पीटीसी कारे दास ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, फरार दूसरे युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20261123 WA0036

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150