अगले चार दिनों के लिए रामेश्वर जूट मिल फिर से बंद, चिपकाया गया नोटिस
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामेश्वर जूट मिल के उपाध्यक्ष पीएन सिंह ने गुरुवार की रात से अगले 4 दिनों तक के लिए जूट मिल को बंद कर दिया है। 1 दिसंबर से पूर्व की तरह कारखाना के संचालन होने की बात कही। ज्ञात हो की बकाया राशि की मांग को लेकर श्रमिकों ने तैयार बोरे के ट्रक की निकासी पर रोक लगा दिया था। साथ ही श्रमिक और प्रबंधन के बीच गतिरोध बरकरार थी। गुरुवार की शाम श्रमिकों एवं प्रबंधन में नोक झोंक होने की बात बताई जा रही है। जिसको लेकर प्रबंधन की ओर से देर रात मिल के गेट पर चार दिनों के लिये मिल बंद होने का नोटिस चिपका दिया गया है। वहीं मिल के उपाध्यक्ष पीएन सिंह से संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं जाना जा सका है।


