Samastipur

समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान में 69वीं बिहार राज्य सीनियर पुरुष-महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- 69वीं बिहार राज्य सीनियर पुरुष महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान में शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन आयोजन समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, सचिव सह विधान पार्षद डॉ. तरण कुमार, स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, हाजीपुर विधायक अवधेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व वॉलीबॉल खेलकर किया गया। सर्वप्रथम इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए हुए लगभग 500 महिला और पुरुष खिलाड़ियों को मार्च पास्ट कराया गया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकांत के बैंड की टीम ने मार्च पास्ट में चार चांद लगाया गया। विद्यालय के बाल संसद की प्रधान अंकिता कुमारी एवं प्रधानाध्यापक सौरव कुमार ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि को खेल ध्वज सौंपकर प्रतियोगिता के आगाज का अनुरोध किया। मुख्य अतिथि व डीएम के द्वारा खेल ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज कराया गया।

इस अवसर पर मेजबान टीम के कप्तान के द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के तहत मैच खेलने की शपथ दिलाई गई। उद्घाटन मैच मेजबान समस्तीपुर बनाम अरवल के बीच खेला गया। जिसमें समस्तीपुर ने अरवल को सीधे सेट में 25-11, 33-31 से हराकर पहली जीत दर्ज की। इससे पूर्व आगंतुक अतिथियों को आयोजन समिति के सदस्य द्वारा मोमेंटो, चादर व फूल माला से सम्मानित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago