Samastipur

फाइव स्टार ने रोमांचक मैच में बसढ़िया इलेवन को एक विकेट से हराया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का तीसरा मैच न्यू सब्जी मंडी बाजार समिति मैदान में खेला गया। जिसमें फाइव स्टार क्लब दलसिंहसराय एवं बसढ़िया इलेवन की टीम के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर बसढ़िया की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

निर्धारित 20 ओवर के मैच में 19.1 ओवर में ऑल आउट होकर 122 रन का स्कोर पूर्ण किया। टीम की ओर से अभिषेक ने 29, नवीन ने 20, अमित 17, शिवम 16 एवं रिजवान ने 14 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में प्रदीप ने 4 विकेट, सोनू ने 3, टोनी ने 2 एवं गुलज़ार ने 1 विकेट लिया।

जवाब में उतरी फाइव स्टार के टीम की शुरुआत धीमी रही और एक के बाद गिरते विकेट के बाद 6 विकेट पे पहुंचे राजा ने 28 गेंदों पर 43 रन बनाए, वहीं अनुज ने नाबाद 14 गेंदों पर 24 रन बनाए, इनके बदौलत पूरी टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 17.2 ओवर में 126 रन बना कर मैच को एक विकेट से जीत लिया। इंद्रजीत ने 18 और प्रदीप ने 12 रन बनाए। गेंदबाजी में राकेश और अमित 2 ने 3-3 विकट, सौरभ, रौशन और नवीन ने 1-1 विकेट लिया।

आज के मैन ऑफ द मैच फाइव स्टार के खिलाड़ी राजा घोषित किये गए। जिसे आज के अतिथि राजेश कुमार राय ने ट्रॉफी प्रदान किया। वहीं इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी बबलू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कराया।

इस मैच में एम्पायर के रूप में पंकज कुमार एवं रोशन कुमार ने अपना योगदान दिया। वहीं स्कोरिंग का कार्य रूपक कुमार ऋषभ ने एवं कॉमेंट्री का कार्य विकास कुमार ने किया। मैच के दौरान टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष विनय कुमार, बाजार समिति क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद चाँद, नवनीत कुमार, नीतीश कुमार एवं बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी दर्शक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago