Samastipur

समस्तीपुर में अवैध हथियार खरीद-बिक्री मामले में तीनों आरोपी की गिरफ्तारी व हथियार बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा दियारा का इलाका बेरी गांव में हथियारों की खरीद बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्सन मोड में है। इस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर गांव के 3 लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इसके बाद मंगलवार की दोपहर तीनों नामजद आरोपियों के घरों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। हालांकि तीनों में से कोई भी आरोपी घर पर नहीं मिला। तीनों आरोपी की गिरफ्तारी व हथियार बरामदगी के लिए मोहिउद्दीननगर पुलिस अलग-अलग क्षेत्रों में भी लगातार छापेमारी में जुटी हुई है।

बताया गया है कि मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान के सरकारी मोबाइल पर एक व्यक्ति द्वारा हाथ में राइफल लिए हुए व कमर में देसी कट्टा लटकाए हुए युवक का फोटो तथा राइफल बेचे जाने को लेकर खरीद बिक्री का वीडियो भेजा गया था। इस वीडियो की सत्यता के बाद थाना अध्यक्ष के बयान पर 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई वहीं तीनों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

वायरल वीडियो गंगा दियारा क्षेत्र का बताया गया है। जहां रात के अंधेरे में राइफल खरीदने आया शख्स को एक अधेड़ व्यक्ति दो राइफल दिखा रहा है। एक राइफल का मूल ढाई लाख तथा दूसरे राइफल का मूल्य एक लाख 10 हजार बता रहा है। इस दौरान खरीद बिक्री करने वाला व्यक्ति द्वारा वीडियो भी बनाया गया है।

माना जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने ही इस वीडियो को वायरल किया है। वायरल वीडियो को लेकर विष्णपुर बेरी पंचायत के मटिऔर गांव निवासी त्रिवेणी सिंह के पुत्र सूरज कुमार, दिनेश राय के पुत्र श्रवण कुमार एवं स्व. पवित्र राय के पुत्र विजय कुमार पर थानाध्यक्ष के बयान पर केस दर्ज किया गया है। बहरहाल सभी आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

वायरल वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago