Samastipur

समस्तीपुर में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन की हुई शुरुआत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों की रेगुलराइजेशन, खाली पड़े लाखों को भरने, जन सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा। संसद के बजट सत्र के दौरान संसद के समक्ष सामूहिक धरना से आंदोलन की शुरुआत होगी।

श्री लांबा ने शनिवार को कर्पूरी सभागार में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन के खुले अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने इसका उद्घाटन किया। उनहोंने कहा कि ट्रेड यूनियन एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले जारी हैं। बड़े पूंजीपतियों के लाखों-करोड़ कर्ज को माफ किया जा रहा है और कारपोरेट टैक्स को घटाकर 22 प्रतिशत कर लाखों करोड़ की राहत प्रदान की जा रही है। दूसरी तरफ खाने पीने की चीजों पर भी जीएसटी लगा दिया है।

उन्होंने कहा कि जनवरी व फरवरी में सभी राज्यों में कर्मचारी सम्मेलन किए जाएंगे। इसके बाद मार्च से जून तक देश के सभी जिलों, तहसील व ताल्लुक स्तर पर कर्मचारी सम्मेलन होगा। आंदोलन के अगले चरण में जुलाई महीने में देश के चारों कोनों में कर्मचारी वाहन जत्थे चलाएं जाएंगे। यह जत्थे सभी महानगरों, शहरों व कस्बों में जन सभाएं करते हुए सितम्बर माह में नई दिल्ली में पहुंचेंगे।

दिल्ली में चेतावनी रैली की जाएगी, जिसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। खुले अधिवेशन की अध्यक्षता बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने की। सम्मेलन में ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव ए. श्रीकुमार, वित्त सचिव एवं बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव शशिकांत सिंह, माकपा विधायक अजय कुमार आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

4 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

7 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

10 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

12 घंटे ago