Bihar

बिहार के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल, बिहार और दो अन्य राज्यों के पूर्व राज्यपाल रहे पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का आज रविवार यानी 8 जनवरी को निधन हो गया. वह बीते कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता त्रिपाठी 88 वर्ष के थे. आज रविवार की सुबह 5 बजे प्रयागराज स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली.

अचानक बिगड़ गई तबीयत 

पार्टी के एक नेता ने बताया कि अनुभवी राजनेता, जो तीन बार यूपी विधानसभा के अध्यक्ष थे, उनके हाथ में फ्रैक्चर के साथ-साथ बुढ़ापे से संबंधित बीमारियां और सांस लेने की समस्याएं थी. उन्हें आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया.

सांस लेने में दिक्कत से हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी बीती 8 दिसंबर को बाथरूम में फिसल गए थे, जिसकी वजह से उनके कंधे और हाथ में फ्रैक्चर आ गया था. वहीं 30 दिसंबर, 2022 को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां अस्पताल में पांच दिनों तक उनका इलाज चला और फिर उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी, लेकिन 7 जनवरी को एक बार फिर तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा.

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख  

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी को उनकी सेवा और बुद्धि के लिए सम्मान दिया जाता था. वे संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे. उन्होंने यूपी में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की. उनके निधन से आहत हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. शांति.

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

38 मिनट ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

56 मिनट ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

11 घंटे ago