Bihar

बिहार: बक्सर पुलिस हाजत में गाते इस शख्स को सुनकर दिल ना पसीज जाए तो बोलियेगा! शराब के नशे में पुलिस ने पकड़ा था

शराबबंदी वाले बिहार में शराबियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में बक्सर से एक अनोखा और लोगों के दिल को छू लेने वाला मामला सामने आया है. दरअसल शराब के नशे में झूमते हुए मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा और लॉकअप में डाल दिया. उसी बीच इस शराबी ने संगीत के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि थाने में मौजूद किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाजत में बंद शख्स कैसे दारोगा जी से गुहार लगाते हुए कह रहा है, ‘.. दारोगा जी.. 4 दिन से पिया घर में नहीं है.

बक्सर में शराबी ने गाया हाजत में गाना:

हाजत में बंद इस शराबी को गाना गाते देख पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए. प्रशासनिक अधिकारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही इस वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. देखते ही देखते एक घंटे में सैकड़ों बार इस वीडियो को शेयर किया गया है. हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है.

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस: 

जिस शराबी को शुक्रवार रात्रि 11 बजे के करीब पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसे आज कोर्ट में पेश किया गया. थाने के अंदर का यह वीडियो किसने वायरल किया है, पुलिस पता लगाने में जुटी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि शराबी के ही किसी परिचित के द्वारा थाने में मिलने के समय उस वीडियो को बना लिया गया है. हालांकि इस संदर्भ में जब एसपी मनीष कुमार से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो कहां का है, इसका जानकारी एकत्रित की जा रही है.

“वीडियो की जांच की जा रही है. वीडियो कहां का है इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है. इस मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.”- मनीष कुमार, एसपी, बक्सर

शुक्रवार को हिरासत में लिया गया:

जानकारी के अनुसार एंटी लीकर टास्क फोर्स के प्रभारी कुणाल कृष्ण के नेतृत्व में शुक्रवार को यूपी आने वाले कुछ लोगों की जांच की गई. ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान ये गायक भी पुलिस की पकड़ में आ गया. व्यक्ति की पहचान कन्हैया बैठा के रूप में की गई है. कन्हैया कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गहरा गांव के रहने वाले सरबन बैठा के बेटे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

18 मिनट ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

36 मिनट ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

10 घंटे ago