Samastipur

समस्तीपुर के भुईधारा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 घायल, घायलों का चल रहा इलाज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईधारा गांव में दो गुटों के बीच गुरुवार रात हुई हिंसक झड़प में 9 महिलाएं समेत 15 लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी लोगों को पुलिस की 112 नंबर गाड़ी में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी लोगों में एक पक्ष से भवेश कुमार के अलावे शिवकुमार, राजेश कुमार, अंजली कुमारी, और खुशी कुमारी शामिल है।

जबकि दूसरे पक्ष से विमल देवी, निर्मला देवी, रेणू देवी, अंजली कुमारी, मंजू देवी, मृदुला देवी, सूरज कुमार, राहुल कुमार, रेणू रानी तथा अनिल दास शामिल है। घटना के संबंध में बताया गया है कि भवेश कुमार और अनिल दास के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

इस बात को लेकर एक पक्ष अनिल दास द्वारा सुबह मुफस्सिल थाने में आवेदन भी दिया गया था। मामले को लेकर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर लौट आई थी। बताया गया है कि पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई थी। हालांकि ग्रामीणों के बीच बचाव पर मामला शांत हो गया था। लेकिन शाम होते-होते पुनः झगड़ा शुरू हो गया।

इस दौरान अनिल दास और उनके समर्थकों ने भावेश कुमार आदि के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस सूचना पर भवेश आदि मौके पर पहुंचे तो दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। भवेश का आरोप है कि उनका गिट्टी बालू का दुकान है वह दुकान बंद कर घर लौटे थे। जिस कारण उनके पास 1.10 लाख रुपए भी था, जो अनिल दास और उनके लोगों द्वारा उनसे छीन लिया गया। हालांकि दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट करने व घर में लूटपाट का आरोप लगाया है।

थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा का कहना है कि दोनों आपस में पाटीदार हैं और जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उस घटना को लेकर 2 दिन पूर्व भी मारपीट की बात सामने आई थी। हालांकि लोगों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था।

सुबह इस मामले में एक पक्ष द्वारा थाना पर आवेदन दिया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजकर लोगों को समझा बुझा दिया गया था। देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि पुन: दोनों गुट आपस में भिड़ गए हैं। इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवासी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

7 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

8 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

15 घंटे ago