बिहार के वैशाली जिले से 10 साल की बच्ची को जिंदा जलाने की कोशिश करने का खौफनाक मामला सामने आया है। राजापाकर थाना इलाके के एक गांव में शादी समारोह के दौरान डांस करने से मना करने पर मनचले लड़कों ने मिट्टी का तेल (केरोसिन) छिड़क दिया। फिर आग लगा उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है।
यह मामला वैशाली जिले के बिदुपुर रेलवे स्टेशन के पास राजापाकर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव का है। वारदात गुरुवार सुबह तब हुई जब बच्ची शौच के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि गांव में बुधवार को शादी थी। घर के बाहर कुछ लड़कियां डांस कर रही थी। तभी वहां मनचले लड़के आए और लड़कियों के बीच डांस करने लगे।
पीड़िता ने उन लड़कों को डांस करने से मना किया। इसके बाद सुबह बच्ची जब घर से बाहर निकली तो मनचलों ने उसे दबोच लिया। उन्होंने बच्ची का मुंह दबाकर उसपर केरोसिन छिड़क दिया और फिर आग लगा दी। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए।
बच्ची की उम्र 10 साल बताई जा रही है। उसका हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके शरीर का कुछ हिस्सा झुलसा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची है। मामले की जांच जारी है।
समस्तीपुर : कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…