समस्तीपुर :- आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की मृत्यु उपरांत मिलने वाली अनुग्रह अनुदान की राशि के संबंध में लाभुकों से डीएम योगेन्द्र सिंह ने मुलाकात की। कलेक्ट्रेट सभागार में 14 आश्रितों से डीएम ने वार्ता कर उनकी पारिवारिक व आर्थिक स्थिति के साथ अनुग्रह अनुदान राशि के उपयोग की जानकारी ली।
उसके बाद इस राशि का व्यय बच्चों की देखभाल व उनके पढ़ाई पर करने की सलाह दी। इसके बाद 11 लाभुको के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि भुगतान करने की स्वीकृति दी।
वहीं तीन लाभुकों के पारिवारिक स्थिति का सत्यापन कराने के पश्चात ही राशि भुगतान करने का निर्देश डीपीओ आईसीडीएस को दिया। मौके पर एससी अजय कुमार तिवारी, डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, एसडीओ रविंद्र कुमार दिवाकर, ओएसडी महमूद आलम एवं डीपीओ अलका आम्रपाली उपस्थित थे।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…