Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर, कविता, भाषण एवं अभिनय के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दबाव के बीच अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होते हैं।

मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कविता वर्मा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के व्यक्तित्व, व्यवहार और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। डॉ. सोनल कुमारी ने कहा कि पढ़ाई, प्रतियोगिता और भविष्य की चिंता के कारण विद्यार्थियों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है। नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच से तनाव को कम किया जा सकता है।

वहीं, डॉ. सोनी सलोनी ने मानसिक परेशानी होने पर उसे छिपाने के बजाय परिवार, मित्रों और विशेषज्ञों से साझा करने की अपील की। डॉ. सुरेश साह ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य की समस्या किसी एक आयु वर्ग तक सीमित नहीं है। सामाजिक सहयोग और संवेदनशील व्यवहार इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने योग, ध्यान और सकारात्मक चिंतन को मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने छात्राओं से सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग और दूसरों से तुलना करने की प्रवृत्ति से बचने की अपील की।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कविता वर्मा के नेतृत्व में डॉ. काजल श्रीवास्तव, डॉ. सोनल कुमारी एवं डॉ. चंदन कुमार सिन्हा ने किया। मंच संचालन दिव्या गुप्ता एवं सना ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चंदन कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर डॉ. फरहत जबीं, डॉ. कुमारी अनु, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. संगीता, डॉ. शालिनी, डॉ. ऋतु संगवान, डॉ. पिंकी कुमारी, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. पर्णम शर्मा, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. स्वीटी दर्शन, डॉ. स्वाति कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

2 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

3 घंटे ago

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

11 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

12 घंटे ago

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

14 घंटे ago