समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 29 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अनमोल कुमार को अध्यक्ष और मो. महफूज को सचिव चुना गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कॉलेज इकाई के अध्यक्ष अनमोल कुमार ने की, जबकि संचालन सह-सचिव नवीन कुमार ने किया। सम्मेलन का पर्यवेक्षण आइसा जिला कमेटी के सदस्य गौतम सैनी ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के हितों के खिलाफ है। कॉलेजों में पढ़ाई से अधिक परीक्षाओं पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, छात्रों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कॉलेज में नियमित कक्षा संचालन, पेयजल, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के सवाल पर छात्र आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
वहीं, बीआरबी कॉलेज प्रभारी सह आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने कहा कि आइसा छात्रों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है। कॉलेज परिसर से लेकर शिक्षा और रोजगार के सवालों पर संगठन हमेशा छात्रों के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाने, नई शिक्षा नीति 2020 वापस लेने तथा शिक्षा और रोजगार को अधिकार के रूप में सुनिश्चित करने की मांग की।
नई कमेटी में सौरभ सतनाम, साहिल कुमार, होमा और सोनू कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। अंकुश कुमार, कोमल ठाकुर, शिवा कुमार और सुमित कुमार को सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई। राजा कुमार को सोशल मीडिया इकाई का सदस्य और शंकर कुमार को उप-सोशल मीडिया सदस्य चुना गया। इसके अलावा नवीन कुमार, सोनू कुमार, हिमांशु राज, अंकित पांडेय, प्रिंस कुमार, मो. अरमान, निखिल कुमार, मोनू कुमार यादव, अभिमन्यु कुमार, नेहा कुमारी, अमन कुमार, कला परवीन, कमलेश कुमार, आशुतोष कुमार, किस्मत कुमार, ताबस्सुम फातिमा और जन्नत परवीन को कमेटी सदस्य बनाया गया। सम्मेलन में विकास कुमार, सुधांशु कुमार, विजय कुमार, गौतम कुमार, कमलेश कुमार, वर्षा कुमारी, खुशी कुमारी, रागिनी कुमारी, आलोक, राजीव सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…
समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…