Bihar

लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, ‘लैंड फॉर जॉब’ स्कैम में केंद्र ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्र सरकार ने सीबीआई को जमीन के बदले नौकरी घोटाले में मुकदमा चलाने को मंजूरी दे दी है। इस मामले में जांच पहले से जारी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस केस में लालू और उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की थी। सीबीआई ने लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते जमीन के बदले नौकरी घोटाले का आरोप लगाया था। इस सिलसिले में राबड़ी देवी के आवास पर छापेमारी भी हुई थी।

आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं। सीबीआई का दावा है कि लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के नाम भूखंडों की रजिस्ट्री कराई गई और जमीन की मामूली कीमत नकद में चुकाई गई।

पत्नी राबड़ी और बेटी मीसा भी इस मामले में आरोपी

चार्जशीट में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद व उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती और अन्य सहित कुल 16 आरोपियों के नाम शामिल हैं। चार्जशीट में कहा गया है कि रेलवे अधिकारियों द्वारा जमीन के बदले में अभ्यर्थियों को अनुचित तरीके से जल्दबाजी में नौकरी दी गई, जिसके बदले इन लोगों ने राबड़ी देवी, मीसा भारती और अन्य के नाम पर जमीन लिखी थी।

लालू अभी सिंगापुर में

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल सिंगापुर में हैं। पिछले महीने वहां उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद से वे आराम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्ण स्वस्थ होने के बाद ही वे भारत लौटेंगे। अगर लैंड फॉर जॉब स्कैम का मुकदमा चलता है तो उन्हें जल्द ही भारत आना होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

13 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago