समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के फरार होने का मामला सामने आया है। मारपीट के मामले में विधि-विरुद्ध कांचा गांव का एक किशोर हाजत का छप्पर तोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मारपीट के एक मामले में पुलिस ने कांचा गांव निवासी किशोर को पकड़कर घटहो थाना परिसर में रखा था। इसी दौरान वह थाने का छप्पर तोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने फरार किशोर की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही है। साथ ही मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि फरार किशोर का पता लगाया जा सके।
हालांकि, वह किन परिस्थितियों में थाने से फरार हुआ, इसे लेकर जांच की जा रही है। इधर थाना परिसर से छप्पर तोड़कर किशोर के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना परिसर में निगरानी के बावजूद किशोर के फरार होने से पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के समय सुरक्षा में कहां चूक हुई। इस संबंध में ग्रामीण एसपी मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि किशोर को मारपीट के मामले में पकड़ा गया था। वह किन परिस्थितियों में हाजत से फरार हुआ, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार किशोर का पता लगाने में जुटी है।
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…