Bihar

बिहार सरकार ने पूर्व मंत्री प्रशांत कुमार शाही बने बिहार के नये एडवोकेट जनरल

बिहार सरकार ने पूर्व मंत्री प्रशांत कुमार शाही को शुक्रवार को राज्य का नया महाधिवक्‍कता नियुक्त किया है. शाही राजनीति से संन्यास लेने के बाद वकालत कर रहे हैं. बिहार के विधि विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी की. शाही निवर्तमान महाधिवक्ता ललित किशोर का स्थान लेंगे. उन्होंने हाल में पद से इस्तीफा दे दिया था.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के पहले कार्यकाल में वरिष्ठ अधिवक्ता शाही 2005 से 2010 बिहार के महाधिवक्ता थे. वह सोमवार को पद ग्रहण करेंगे. कुमार ने 2010 में सत्ता में लौटने के बाद शाही को मंत्रिमंडल में शामिल किया था और उन्होंने शिक्षा, पर्यावरण व योजना जैसे अहम विभागों का जिम्मा संभाला था.

साल 2013 में उन्होंने जद (यू) के टिकट पर महाराजगंज लोकसभा सीट से उपचुनाव भी लड़ा था लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार के हाथों उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था. शाही ने कुछ साल पहले राजनीति को अलविदा कह दिया था और अपना सारा ध्यान वकालत पर लगा दिया था.

शाही के महाधिवक्ता नियुक्त होने पर बिहार स्टेट बार काउन्सिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, सरकारी अधिवक्ता प्रशांत प्रताप एवं पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

13 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago