Samastipur

दलसिंहसराय में किराना कारोबारी से लूट मामले का आरोपी उजियारपुर से हथियार के साथ गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत दलसिंहसराय-विद्यापति पथ पर सरदारगंज मोहल्ले में गत एक दिसंबर की रात हथियार के बल पर किराना के थोक कारोबारी अभिषेक आनंद के यहां हुए करीब तीन लाख रुपए लूट मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में छापेमारी कर रामसकल सिंह के पुत्र अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी पिस्तौल के अलावा 7 जिंदा गोली बरामद की गई है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि गत 1 दिसंबर की रात 4-5 की संख्या में बदमाशों ने सरदारगंज मोहल्ला में अभिषेक आनंद की दुकान पर धावा बोलकर दुकान के गल्ला से करीब तीन लाख की लूट कर ली थी। इस घटना में पुलिस ने वैज्ञानिक और मानवीय आधार पर जांच करते हुए इस मामले में शामिल अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया।

अमरजीत कुमार ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए घटना में शामिल अन्य बदमाशों का भी नाम बताया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों द्वारा अपने साथियों का नाम बताया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के विद्यापतिनगर रोड पर स्थित सरदार गंज मोहल्ला के अभिषेक आनंद नामक को कारोबारी के यहां देर रात चार की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर कारोबारी को गला से हटाकर गला में रखे खुदरा और राशि की लूट कर ली थी। लूटपाट का सीसीटीवी फुटेज में बदमाश की गतिविधि कैद हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

9 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

9 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

23 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago