समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने शहर के माधुरी चौक पर छापेमारी कर लूट की योजना बनाते समय तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस व पांच मोबाइल बरामद की है।
सदर डीएसपी मो. एसएच फखरी ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस क्रम में माधुरी चौक से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्ध गांव निवासी सुनील कुमार साहनी, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा निवासी विशाल कुमार पासवान एवं सहरसा जिला के कटरा कुटी के राजीव कुमार यादव उर्फ नीरज को गिरफ्तार किया गया।
सदर डीएसपी ने बताया कि इन लोगों के पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, चार कारतूस के अलावा पांच मोबाइल भी बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी किसी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाने में जुटे हुए थे। वैज्ञानिक तकनीक से मिली सूचना पर छापेमारी कर तीनों की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि इन अपराधियों पर विभूतिपुर, उजियारपुर एवं दलसिंहसराय थाना में लूट के कई मामले दर्ज हैं।
बताया कि विभिन्न लूटकांड के अलावे बैंक लूटकांड में भी इनकी तलाश की जा रही थी। फिहाल तीनों से उनके पूछताछ कर विभिन्न आपराधिक मामलों की जानकारी ली जा रही है। पूछताछ के बाद जिले में कई लूटकांड का खुलासा होने की संभावना है। छापेमारी टीम में नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल के अलावा तकनीकी शाखा के अनिल कुमार, एसआई प्रताप कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…