समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपुर गांव स्थित शंकर चौक के पास मां दुर्गा ज्वेलर्स नामक जेवर दुकान से बुधवार की रात बदमाशों ने करीब 20 लाख रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। इस दौरान बदमाशों ने दुकान के शटर को गैस कटर से काटा जिससे दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान के अंदर रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया।
घटना की जानकारी पर पहुंचे दुकानदार ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दुकान में लगी आग पर काबू पाया। घटना बीते रात करीब 11:00 से 2:00 के बीच की बताई गई है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। उधर, घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। लोगों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया।
घटना के संबंध में दुकानदार देवेंद्र प्रसाद सोनी ने बताया कि रात करीब 8:00 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट गए थे। तड़के करीब 5:00 बजे मालपुर गांव के एक जानने वाले ने सूचना दी कि उनके दुकान से आग का धुआं निकल रहा है उनकी दुकान में आग लगी हुई है। सूचना पर जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके दुकान का शटर काटा गया है।
दुकान के अंदर रखा तिजोरी भी गैस कटर से कटा हुआ है जिस में आग लगी हुई है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जुड़कर पानी आदि से आग बुझाया। बताया गया है कि दुकान के अंदर करीब रखा 10 किलो चांदी के जेवर तथा 300 ग्राम सोना का जेवर गायब है। जिसका मूल्य करीब 20 लाख रुपया होगा।
उधर घटना की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि बदमाशों ने चोरी के दौरान शटर काटने के लिए गैस कटर का उपयोग किया है। जिस कारण दुकान में आग लगी है। इस घटना में कुल कितने के जेवरात की चोरी हुई है यह भी लिखित रूप से दुकानदार द्वारा नहीं दिया गया है। अनुमानित राशि करीब ₹20 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…