Samastipur

अंगारघाट रेलवे फाटक के पास लूट व फायरिंग मामले में ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दोनों बदमाशों की हुई पहचान, लाइनर भी गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/अंगारघाट :- अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगारघाट रेलवे फाटक पर लूट व फायरिंग मामले में ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दो बदमाशों की पहचान कर ली गयी है। पकड़े गये दोनों बदमाशों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा निवासी संजय महतो का पुत्र सत्यम कुमार व सिंघिया घाट बिहसहिया निवासी सुरेश प्रसाद सिंह का पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है।

बदमाशो के पास से देसी कट्टा, चार जिंदा गोली, एक बाइक, वसूली एजेंट से लूटी गई पॉस मशीन, एजेंट का आधार कार्ड, परिचय पत्र के अलावा लूटा गया बैग बरामद किया गया है। हालांकि तलाशी के दौरान लूट का रुपया बरामद नहीं हो सका है। पकड़े गये बदमाशों की निशानदेही पर खानपुर थाना के मुर्गियाचक गांव निवासी मंजय कुमार को भी गिरफ्तारी किया गया है। जानकारी के अनुसार मुर्गियाचक निवासी कुंदन कुमार ने लाइनर की भूमिका निभायी थी।

बता दें कि हो कि शुक्रवार की शाम अंगारघाट स्टेशन के पश्चिम रेल फाटक पर आधा दर्जन बदमाशों ने केवस निजामत पैक्स का डेली कलेक्शन करने वाले वसूली एजेंट बिरनामा निवासी संदीप कुमार से 70 हजार रुपया से भरा बैग लूट लिया था। भागने के क्रम में सपहा टोला में ग्रामीणों ने बदमाशों को रोकने का प्रयास था जिसमें बदमाशों ने ग्रामीणों पर गोली चला दी थी, जिससे हाथ में गोली लगने से सपहा निवासी मोनू जख्मी हो गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

8 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

8 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

22 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

24 घंटे ago