समस्तीपुर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की समस्तीपुर नगर इकाई ने शनिवार को शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर के रामचरित मानस विरोधी बयान के खिलाफ जुलूस निकाला। परिषद कार्यालय से निकला जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरने के बाद ओवरब्रिज चौराहे के पास पहुंच सभा में तब्दील हो गया।
सभा में विभाग सह संयोजक अनुपम कुमार झा ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। सस्ती लोकप्रियता और वोट बैंक की राजनीति के लिए उन्होंने हिंदू भावना को ठेस पहुंचाया है। इसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला संयोजक चिंटू पांडे ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को मंत्री पद पर रहने का कोई हक नहीं है। मंत्रिमंडल से इनकी बर्खास्तगी नहीं होने पर परिषद चरणबद्ध आंदोलन करेगी।सभा को अन्य छात्र नेताओं ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…