Samastipur

रोसड़ा से समस्तीपुर में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, जिला कांग्रेस की बैठक में यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का विमर्श

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक में जिले में पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के उपायों पर विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष एवं विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया।

बैठक में वक्ताओं ने 19 जनवरी को जिले में प्रवेश कर रहे भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कांग्रेसजन की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया। बताया गया कि यह यात्रा समस्तीपुर जिले में 19 जनवरी को रोसड़ा प्रखंड से प्रवेश करेगी।

उसके बाद हथिया, दामोदरपुर, रोसड़ा होते हुए डाकबंगला, मुरादपुर, एरौत में रात्रि विश्राम करेगी। पुन: दूसरे दिन एरौत से चलकर बाघोपुर बाजार होते हुए बन्हार, बल्लीपुर, श्रीपुरगहरा, रहटौली, मधुरापुर, हथौरी कोठी से दरभंगा जिले में प्रवेश करेगी।

बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, सरोज कुमार सिंह, मिथिलेश पोद्दार, महेंद्र यादव, गायत्री कुमारी कुशवाहा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सोनी पासवान, सुनील पासवान, अब्दुल फत्ताह, लालनारायण ठाकुर, जहागीर आजाद, प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह, नंद कुमार चौधरी, अब्दुल मलिक, संजय झा, दिनेश ठाकुर, आशुतोष कुमार, कपिलेश्वर कुंवर, युवा कांग्रेस के जिला कांग्रेस रितेश कुमार चौधरी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व युवा कांग्रेस के सभी विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्षों का फूलों का माला पहना कर स्वागत किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, जिले में 30.09 लाख मतदाता; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का मिलेगा मौका

समस्तीपुर : जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत गुरुवार को निर्वाचक सूची का…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे DIG, कहा- लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं, अनुसंधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

DIG मनोज तिवारी की फाइल फोटो  समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस अनुसंधान…

7 घंटे ago

पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के निधन पर नगर निगम कार्यालय में शोकसभा आयोजित

समस्तीपुर : नगर परिषद के पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के असामयिक निधन पर गुरुवार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में छठ की खरीदारी करने निकले युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, परिजनों ने लगाया ह’*त्या का आरोप

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला स्थित पीएनटी कॉलोनी के समीप बुधवार की…

11 घंटे ago