Samastipur

समस्तीपुर-खानपुर मुख्य मार्ग पर ऑटो और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में 6 जख्मी, 2 PMCH रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर-खानपुर मुख्य पथ पर सतमलपुर गांव के पास ट्रैक्टर और ऑटो के बीच शनिवार दोपहर हुई टक्कर में 6 यात्री जख्मी हो गए। सभी को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि ऑटो खानपुर से समस्तीपुर आ रही थी, जबकि ट्रैक्टर समस्तीपुर से खानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

घटना के संबंध में बताया गया है कि शनिवार दोपहर यात्रियों से खचाखच भरी एक ऑटो खानपुर के इलमसनगर से समस्तीपुर आ रही थी। इसी दौरान सतमलपुर चौक के पास समस्तीपुर की ओर से जा रही ट्रैक्टर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो पर सवार दाहौर महतो, नीतू कुमारी, भुल्ला मलिक, मिट्ठू राय, उनकी पत्नी डौली देवी, रामदेव महतो‌ व संतोष मलिक घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी लोगों में रामदेव और संतोष की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

यात्रियों ने बताया कि अनियंत्रित रूप से आ रही ट्रैक्टर ने अपने साइड से आ रहे ऑटो में ठोकर मार दी थी। उधर घटना की सूचना पर पहुंची वारिसनगर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। दुर्घटना की सूचना पर सदर अस्पताल में घायलों के परिजनों की भीड़ जुट गई। परिवारों के बीच कोहराम की स्थिति रही।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

13 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

19 घंटे ago