Samastipur

नवसृजीत ‘कर्पूरीग्राम थाना’ बनकर हुआ तैयार, कल कर्पूरी जयंती समारोह पर CM नीतीश कर सकते हैं उद्घाटन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- कर्पूरी जयंती के मौके पर 24 जनवरी को कर्पूरीग्राम थाने का उद्घाटन होगा। इस दिन कर्पूरी ग्राम प्रखंड व अंचल के रूप में बनने की भी घोषणा की जा सकती है। अगर इस प्रखंड व अंचल के रूप में घोषणा किया जाता है तो यह जिले का 21वां प्रखंड बनेगा।

उधर, कर्पूरीग्राम थाना भवन बन कर तैयार हो गया है। इस थाने को मुफस्सिल थाने से अलग कर बनाया गया है। इस थाने में समस्तीपुर प्रखंड की दस पंचायत को शामिल किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस थाने के अधीन कर्पूरीग्राम के अलावा आधारपुर, बाघी, सिंघिया खूर्द, नीरपुर, पूनास, कोण बाजितपुर, बेला, शंभूपट्‌टी व विक्रमपुर बांदे पंचायत को शामिल किया जा सकता है।

इधर, एसपी विनय तिवारी ने बताया कि इस थाने को लेकर नोटिफिकेशन आने ही वाला है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

बताया गया है कि कर्पूरी जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्पूरीग्राम को प्रखंड व अंचल बनाने की घोषणा कर सकते हैं। स्थानीय लोगों की लंबे समय से यह मांग रही है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन भी इसको लेकर तैयारी कर रहा है। लेकिन इस बारे में कोई अधिकारिक तौर पर बोलने को तैयार नहीं है।

बताया गया है कि मुफस्सिल थाने का इलाका शहर के चारों ओर घुमा कर है। जिस कारण पुलिस पदाधिकारी को लंबी दूरी तय करनी होती है। आपराधिक घटना की सूचना पर पुलिस की टीम काफी विलंब से मौके पर पहुंच पाती है। कर्पूरीग्राम में थाना भवन की तैयारी को लेकर एसपी विनय तिवारी लगातार दौरा कर रहे हैं। कल नीतीश कुमार इसका उद्घाटन कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

15 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

2 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

13 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

14 घंटे ago